रोवर्स ने राहगीरों को किया शरबत का वितरण….

बिलासपुर–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में आज जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड माधुरी यादव एवं रोवर देवेंद्र देवांगन के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के सामने शरबत वितरण का सेवा कार्य बड़े ही उत्साह एवं सेवा भावना के साथ किया गया। स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय कुमार टांडे, एएपीसी आरती राय ने इस सेवा कार्य की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन एवं राहगीरों को राहत पहुंचाना तथा सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को शीतल शरबत वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में डीओसी महेंद्र बाबू टंडन, रोवर्स चंद्रशेखर पंकज, प्रिंस मेरसा, रघु साहू, देवेंद्र देवांगन, नितेश चंद्राकर, ग्यास खान, दिव्येश श्रीवास, डेनियल लाझेकर, समीर श्रीवास, शिवम राजपूत, कान्हा मुरे एवं प्रिंस मेहर, ध्वनि हुमने ने भाग लिया। सभी ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिचय देते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। इस प्रकार के सेवा कार्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। सभी ने मिलकर भविष्य में भी समाज सेवा से जुड़े कार्य करते रहने का भी संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button