राम मंदिर निर्माण के लिए बिलासपुर से चंदे के रूप में एकत्र किए गए 5 करोड रुपए.. दूसरा अभियान 12 से 21 फरवरी तक चलेगा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में सहयोग राशि लेकर समपर्ण राशि इकट्ठा करने का कार्य किया जा रहा है.. इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 15 फरवरी से लेकर 31 जनवरी तक निधि समर्पण अभियान चलाया गया..

इससे पहले 1 से 15 जनवरी तक संपर्क पखवाड़ा मनाते हुए प्रभात फेरी और रथ यात्रा निकाली गई.. जिसके बाद निधि राशि का समर्पण रसीद के माध्यम से लिया गया.. बिलासपुर से अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर के लिए बिलासपुर समर्पण राशि के रुप में 5 करोड रुपए एकत्र किया जा चुका है.. वहीं अब समर्पण नीधी राशि एकत्र करने का दूसरा शरण 12 से लेकर 21 फरवरी तक चलाया जाएगा।।

Related Articles

Back to top button