सेंदरी-मोपका एवं बैमा-नगोई बाईपास मार्ग में चार अलग-अलग राहगीरों से चाकू व बेल्ट से मारपीट और लूटपाट करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने किया खुलासा…..एक अपचारी बालक सहित आठ आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर– सेंदरी-मोपका और बैमा-नगोई बाईपास मार्ग पर राहगीरों से चाकू और बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरकंडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 47 मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, तीन चाकू, बेल्ट और अन्य सामान बरामद किया गया है।दरअसल, सेंदरी-मोपका और बैमा-नगोई बाईपास मार्ग पर लगातार राहगीरों से लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही थीं। आरोपी सुनसान रास्तों पर राहगीरों को रोकते थे और चाकू दिखाकर या बेल्ट से मारपीट कर उनके मोबाइल, नगदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते थे।
पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की रात नगोई निवासी टिकेश्वर मिश्रा बैमा-नगोई बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और बेल्ट से मारपीट कर उनका सैमसंग 5जी मोबाइल, बैग, एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य सामान लूट लिया। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 20 हजार 500 रुपये बताई गई।
इसी तरह सेंदरी-मोपका बाईपास मार्ग पर अभिनव शास्त्री और नितेश यादव को भी आरोपियों ने चाकू दिखाकर निशाना बनाया। दोनों से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान लूट लिया गया। वहीं 11 अगस्त को उस्लापुर निवासी हिमांशु सिंह के साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने उसके दो मोबाइल फोन, नगदी और अन्य सामान लूट लिए थे।
लगातार हो रही वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह तक पहुंची और एक विधि से संघर्षरत बालक समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए 47 एंड्रॉइड और स्मार्ट मोबाइल फोन, कॉलेज बैग, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिल, तीन धारदार चाकू और बेल्ट भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी अनिश सूर्यवंशी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ। इसके बाद प्रकरण में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण…..
01- एक विधि से संघर्षरत बालक एवं
02- चन्द्रभान साहू उर्फ नानू पिता पुष्पराज साहू, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03- अनिश सूर्यवंशी उर्फ जादू पिता बाबू लाल सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04- अजय कुमार लोहार उर्फ जय उर्फ महेश विश्वकर्मा पिता स्व. संजय विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05- करन सारथी पिता कलेश्वर सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बहतराई भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
06- जानवीर सूर्यवंशी उर्फ जानी पिता राजू सूर्यवंशी, उम्र 18 साल 08 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07- लक्की विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा, उम्र 18 साल 08 माह, निवासी बहतराई अटल चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
08- आदिल अहमद पिता रहिस अहमद, उम्र 29 साल, निवासी डबरी पारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर और विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button