बारात से लौट कर सरपंच की 14 वर्षीय पुत्री ने खाया जहर,हुई मौत

कोरबा- सरपंच की 14 वर्षीय पुत्री की जहर खाने से मौत हो गयी है। बीती रात बारात से लौटने के बाद आज सुबह सरपंच की पुत्री ने जहर का सेवन कर लिया था जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पत्थरी के सरपंच सहसराम धनवर के घर शादी चल रही थी।

रविवार को रात परिवार बारात लेकर गया था।शादी सम्पन्न होने के बाद सोमवार की शाम बारात वापस गांव लौट गया।आज सुबह सरपंच सहसराम धनवर की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया धनवर ने घर के पीछे स्थित बाड़ी में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक खाकर प्रिया की हालत बिगड़ गयी और वो उल्टीयां करने लगी। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे अस्पताल लेजाकर भर्ती करवाया। जहाँ डाक्टरो ने उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। घर वालो के अनुसार प्रिया मोबाइल का इस्तेमाल भी नही करती थी,कल रात एक साथ खाना खाने के बाद सभी घर वाले सो गए। घर वालो के अनुसार प्रिया के जहर खाने के कारणों का पता उन्हें भी नही है वे खुद भी मामले से हतप्रभ हैं। पुलिस पोस्टमार्टम करवा के आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button