कलेक्टर ने किया शिवघाट बैराज का निरीक्षण समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

बिलासपुर कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज अरपा नदी में बनाए जा रहे शिवघाट बैराज निर्माण कार्य का जायजा लिया।उन्होंने कार्य को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शिवघाट बैराज का सघन निरीक्षण किया।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि बैराज निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है.. 49 करोड़ 24 लाख की लागत से यह बैराज तैयार किया जा रहा है।इसके लिए 24 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है, जो कि जनवरी 2023 तक है।अधिकारियों ने बताया कि 112 मीटर तक डायफ्राम तैयार कर लिया गया है।इस पर क्रांकीटीकरण का कार्य भी कर लिया गया है।कलेक्टर ने कार्य स्थल का बारीकी से गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सभी तकनीकी पहलूओं को समझकर निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि.. कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.. उन्होंने कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने कहा।

Related Articles

Back to top button