दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार…..लाखों के जेवरात और वाहन जप्त…..

बिलासपुर–जिले में पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोटा और एसीसीयू (ACCU) बिलासपुर की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी रकम और लग्जरी वाहनों सहित कुल लाखों रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।

बिलासा गुड़ी में मामले का खुलसा करते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले दोपहर के समय मोटरसाइकिल से ग्रामीण इलाकों में घूमते थे। जब ग्रामीण खेती-किसानी के लिए खेत जाते थे या किसी अन्य काम से बाहर होते थे, तब वे सूने मकानों के ताले तोड़कर अलमारी और पेटी में रखे जेवरात व नकदी चुरा लेते थे।जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त टीम का गठन किया गया।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, सीएसपी सुदीप सरकार और एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई थी।टीम ने मुख्य रूप से आधुनिक तकनीक (Technical Input) और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की बारीकी से जांच कर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई।

कार्रवाई की मुख्य विशेषताएँ….
आरोपी बिलासपुर जिले के कोटा, रतनपुर, बिल्हा, पचपेड़ी, बेलगहना के साथ-साथ पड़ोसी जिला कोरबा (थाना पाली) के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय थे।आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में वर्ष 2022-23 के दौरान जिला जांजगीर में भी दिन में चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं, जिन पर मामले विचाराधीन हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
विनोद कुमार वासुदेव (पिता सुखीराम वासुदेव, उम्र 33 वर्ष)
भूपेंद्र सिंह राठौर उर्फ गुरुजी (पिता चित्रभान सिंह राठौर, उम्र 43 वर्ष)
राज प्रजापति उर्फ लल्लू (पिता बलराम प्रजापति, उम्र 19 वर्ष)
(सभी निवासी: डिंडपारा, ग्राम मानिकपुर, चौकी मानिकपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला कोरबा)
जप्त संपत्ति विवरण……
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और चोरी के पैसों से खरीदी गई संपत्तियों से निम्नलिखित सामग्री जप्त की है।चोरी की इस राशि से आरोपी विनोद वासुदेव ने क्रेटा कार खरीदी और उसकी किस्तें पटा रहा था, जबकि आरोपी राज प्रजापति ने अपने चाचा के नाम पर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस ने चोरी की रकम से बनाई गई इन संपत्तियों को भी विधिवत जप्त कर लिया है। कुल 10 प्रकरणों में संलिप्तता पाई गई है।
सराहनीय योगदान
इस पूरी सफल कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज (थाना कोटा), थाना प्रभारी/उपकनिरीक्षक दिलीप साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, उमाशंकर राठौर, निरीक्षक गोपाल सतपथी (प्रभारी एसीसीयू), उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, आरक्षक राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, धीरेंद्र तोमर, महादेव कुजूर, भास्कर साहू और समर बहादुर की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।



