दो अलग अलग सड़क हादसे में चार लोगो की हुई मौत

बिलासपुर–शुक्रवार को बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के लिए हाड़से का रहा।जहा पर दो अलग अलग सड़क हादसे हुए।जिसमे चार लोगो की जान चली गई।मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे ग्राम लावर के पास खनिज नाका के पास एक ट्रेलर क्रमांक 10 BH-7285 को पीछे से स्वराज माजदा के चालक द्वारा ओवर टेक करते हुए ठोकर मार दी।ठोकर इतनी जबरदस्त थी की माजदा के चालक और हेल्पर को गंभीर चोटे आने से उन्हें 108 वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मस्तूरी रवाना किया गया था। जहां उपचार के दौरान माजदा चालक और हेल्पर की मृत्यु हो गई है।लेकिन इस घटना में एक घायल था जिसका इलाज चल रहा है।वही घटना की जानकारी लगते ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मस्तूरी में मृतक के परिजन पहुंच गए है।फोरलेन से दोनों वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति शांतिपूर्ण है।इस हादसे में माजदा वाहन चालक महेंद्र साहू पिता भारत साहू 29 साल साकिन वेद परसदा। और रविंद्र साहू पिता अर्जुन साहू 19 साल टिकरी स्कूल के पास वेदपरसादा की मौत हो गई।और घायल – टिगेश कुमार मरावी पिता जनक राम 28 साल निवासी वेदपरसदा अस्पताल में भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना
वही सुबह हुई घटना के बाद दूसरी एक और सड़क हाड़से की खबर सामने आई।जहा पर एक मोटरसाइकल में सवार दो लोगो बोलोरो गाड़ी ने टक्कर मार दी।जिसके मोटरसाइकिल सवार दोनो की मौत हो गई।और बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।

मस्तूरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टिकारी के मेन रोड में समय सुबह करीब 11.50 बजे बोलोरो क्रमांक cg11 bj 1848 और मोसा.क्रमांक cg 10 x 7848 में भिड़ंत होने से बाइक चालक और उसके पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गयी है।मृतको के शव को chc मस्तूरी रवाना कर दिया गया है।।मृतक- (1) धनराज कुशाल उर्फ आयुष पिता कुलदीप कुशाल उम्र 17 वर्ष निवासी दोडकी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर(2) रणवीर मरकाम उर्फ शानू पिता चितरंजन उम्र 15 वर्ष सा दोडकी थाना मस्तूरी।वही इस घटना में घायल बोलोरो सवार वाहन चालक को मामूली चोटे आई जिसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button