मुर्गे को लेकर दो भाइयों में विवाद….बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला……

बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौकी के चिल्हाटी धनवारपारा में हरेली त्योहार के दौरान मुर्गे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। हरेली त्योहार को लेकर दोनों भाइयों ने मुर्गा खरीदकर घर लाया था। इसी दौरान छोटे और बड़े मुर्गे को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े भाई ने आपा खो दिया। पास में रखे धारदार हथियार से उसने अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया।
हमले में रूपेश धनवार (22 वर्ष) निवासी चिल्हाटी धनवारपारा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल रूपेश को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।उक्त घटना को अंजाम देना वाला आरोपी बड़ा भाई गौतम धनवार 40 वर्ष घटना के बाद फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button