
बैंगनी साड़ियों में सजा सावन उत्सव….. भारतीय नगर की सखियों ने मनाया सावन महोत्सव…..
बिलासपुर–बैंगनी साड़ियों में सजा सावन उत्सव,भारतीय नगर की सखियों ने मनाया सावन महोत्सव, यादगार पल , सावन की हरियाली, अपनों का साथ और खुशियों से भरा माहौल,इन्हीं खूबसूरत एहसासों के साथ इस वर्ष सावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया।

बैंगनी रंग की सुंदर-सुंदर साड़ियों में सजी सभी सखियों ने पूरे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी। ऐसा लग रहा था मानो सावन की रंगत हम सभी के चेहरों पर उतर आई हो।कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय वातावरण में हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक मनमोहक डांस प्रस्तुतियाँ हुईं। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठी। इसके बाद कई रोचक और मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों में उत्साह, हँसी-खुशी और आपसी अपनापन देखने लायक था। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे सभी का उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम का सबसे खास और रोमांचक पल था “सावन सुंदरी” का चयन। लकी गेम के माध्यम से इस सम्मान के लिए शालिनी पांडे जी का चयन हुआ। उन्हें ताज और सम्मान के साथ नवाज़ा गया।

जिस पर सभी ने तालियों की गूँज के साथ उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम प्रेम, मित्रता, हँसी, उल्लास और यादगार पलों से भरपूर रहा। इस सुंदर आयोजन ने सभी के दिलों में अविस्मरणीय यादें छोड़ दीं। हम सभी आयोजकों, प्रतिभागियों और उपस्थित सभी सखियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और उत्साह से यह सावन उत्सव इतनी शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।सावन की रिमझिम फुहारों के बीच, बैंगनी साड़ियों की खूबसूरती, अपनों का साथ और खुशियों की बहार यही रहा हमारे सावन उत्सव की सबसे प्यारी पहचान। इस सफल एवं यादगार सावन उत्सव को सफल बनाने में जिन सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, उनका हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। रंजिता कलरैया , मानसी होनप , कविता पिल्ले , उषा शुक्ला , सुधा शुक्ला ,अनुपमा श्रीवास्तव , सुधा वर्मा एवं अन्य सभी के सहयोग, समर्पण और अथक प्रयासों से यह सावन उत्सव अत्यंत भव्य, सफल और यादगार बन सका। एकता, सहयोग और प्रेम से ही हर उत्सव सफल बनता है। आइए, इसी अपनत्व के साथ हम हर वर्ष ऐसे ही खुशियों के रंग बिखेरते रहें।



