
सरकंडा पुलिस की दबिश – धारदार चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार…..
बिलासपुर– सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात अशोक नगर चौक बिरकोना रोड पर दो युवक चाकू लहराकर लोगों को धमका रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और आरोपियों को दबोच लिया।
दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर निगरानी और कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. चिराग उर्फ देव द्विवेदी (20 वर्ष), निवासी एकता कॉलोनी, खमतराई।
2. सूरज यादव (21 वर्ष), निवासी अशोक नगर, सरकंडा।