साहू समाज के नव-निर्मित भवन परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान…एसपी राजेश अग्रवाल ने माताजी के नाम किया पौधरोपण…..

बिलासपुर- साहू समाज के नव-निर्मित भवन परिसर, चकरभाठा-बोदरी में रविवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस भवन का हाल ही में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा लोकार्पण किया गया था।

यह कार्यक्रम श्री श्री 1008 सत्यनारायण बाबाजी (रायगढ़) के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंबिकापुर के पुलिस अधीक्षक,, राजेश अग्रवाल (आईपीएस) ने अपनी माताजी श्रीमती उर्मिला बाई अग्रवाल के नाम पर पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।

साहू समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि नव-निर्मित भवन परिसर को हराभरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया, ताकि आने वाले समय में यह परिसर हरियाली का प्रतीक बन सके।

Related Articles

Back to top button