भाजपा  युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का  बाजे गाजे से साथ  स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अमित साहू प्रथम आगमन पर गरियाबंद पहुंचे जिनका स्वागत गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन के नेतृत्व में बाजे गाजे के साथ पुष्प मालाएं व आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया।।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के इस कार्यक्रम में सैकड़ों कि संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ओर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।।

अमित साहू ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूरे छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है प्रदेश में रेत माफियाओं का राज चल रहा है कांग्रेस के कार्यकर्ता व रेत माफिया जम कर कार्य कर रहे हैं

प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाया जा रहा है धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के भोले-भाले किसानों को सरकार ने धोखा दिया है यहां के बेरोजगारों के साथ विश्वासघात किया है प्रदेश की महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने में भी सरकार असफल रही है कांग्रेस ने बेरोजगारों को नौकरी देने और महिलाओं को शराबबंदी का वादा किया था किंतु चुनाव के दो साल बीत गए अभी तक शराबबंदी नहीं हो पाई है और धान खरीदी में आ रही समस्याओं से किसान बहुत परेशान है।

Related Articles

Back to top button