अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव में स्थापित की जायेगी भगवान परशुराम की मूर्ति

बिलासपुर-समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा अँचल की प्रथम भगवान परशुरामजी की आदमकद मूर्ति की स्थापना अक्षय तृतीया 3 मई 2022 मँगलवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर की जावेगी।

मँच के प्रदेश सँगठन सचिव सुदेश दुबे साथी एवँ अमित तिवारी प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने बताया कि मँच द्वारा निर्माणाधीन समाजिक भवन आशीर्वाद भवन परिसर मँगला लोखँडी मे नवनिर्मित भव्य भगवान परशुराम मँदिर मे प्रातः 9 बजे भगवान श्री परशुरामजी की महाआरती का सस्वर पाठ भक्तों द्वारा किया जावेगा ।
इस अवसर पर आचार्य अरुण दिवाकरनाथ बाजपेयी कुलपति पँ अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर , बिलासपुर नगर विधायक पँ.शैलेष पान्डेय ,पँ. शैलेष नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम छत्तीसगढ़ , श्री अरूण साव साँसद बिलासपुर अतिथि होगे।
भगवान श्री परशुराम जी के भजन श्रीमती सीमा दुबे द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
भक्तगण विशाल भँडारा मे प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस आयोजन की तैयारी हेतु प्रदेशाध्यक्ष बी.के.पान्डेय , गोपाल तिवारी,आदित्य त्रिपाठी,बसँत बाजपेयी,करूणाशँकर अवस्थी,इँजी. आलोक त्रिवेदी, सँतोष मिश्र,सुरेंद्र तिवारी,सँजय तिवारी, अनूप पान्डेय एवँ युवा प्रकोष्ठ के शास्वत तिवारी,सँकल्प तिवारी, सँदीप शुक्ल,मनीष तिवारी गौरव शुक्ल आदित्य मिश्र विशाल बाजपेयी,सुनील बाजपेयी, अँकुश चौधरी एवँ अन्य सदस्यगण सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button