चेतना आभियान की पुलिस अधीक्षक ने की शुरुवात.…बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने की एक पहल

बिलासपुर–पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए चेतना अभियान शुरू करने जा रही है।

अधिक से अधिक जनता के बीच पहुंचकर अपराध खत्म करने और सड़क दुर्घटनाओं से लोगों को सावधान करने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है आज इस अभियान की शुरुआत बिलासा गुड़ी में हुई।

जहां बड़ी संख्या में शहर की जनता, समाज सेवी समेत पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए जनता के बीच पुलिस के फ्रेंडली चेहरे को प्रस्तुत करने की बात की, वही अपराधों पर लगाम लगाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आने वाले दिनों में चलाई जाने वाले अभियानों की जानकारी भी दी।

Related Articles

Back to top button