उम्र बढ़ती रहेंगी साल घटते रहेंगे और होती रहेगी गुफ्तगू भैय्या हैप्पी बर्थडे टू यू.. बिलासपुर कांग्रेस के नेता ने कुछ इस प्रकार दी मुख्यमंत्री को बधाई..

शहर कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश टाटा ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को कुछ इस अंदाज में बधाई दी कि माहौल ठहाकों से गूंज उठा.. दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेशभर के लोगों के लिए विडियो काॅन्फेस के जरिए बधाई देने की व्यवस्था की गई थी.. बिलासपुर कलेक्टोरेट कार्यकल के मंथन मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, बिलासपुर जिला ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण, रवीन्द्र सिंह ठाकुर नरेन्द्र बोलर सहित बड़ी संख्या में पार्टी संगठन के कार्यकर्ता ग्राम पंचायत के सदस्यगण जिला पंचायत जनपद के सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.. इसी बीच प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए पूछा की भैय्या आप 59 के हुए या 60 के.. तो मुख्यमंत्री ने कहा कि.. 1961 का जन्म है हिसाब कर लो तो तत्काल बाद महेश टाटा द्वारा गाये गएं बधाई गीत पर हंसी एवं ठहाके लगाते हुए भूपेश बघेल ने धन्यवाद टाटा भाई कहकर बधाई स्वीकार किया ..

Related Articles

Back to top button