निर्माणाधीन मकान के कमरे में चौकीदार का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव…..

बिलासपुर–चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित रामावैली प्रीमियम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की निगरानी कर रहे 19 वर्षीय चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सागर महिपाल (19 वर्ष), पिता सुखदेव प्रसाद, निवासी ग्राम नकटीडीह, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो माह से बोदरी स्थित रामावैली प्रीमियम वार्ड क्रमांक-01 में निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का काम कर रहा था।
मकान मालिक के परिजन राकेश कुमार टहलरमानी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई राहुल टहलरमानी के निर्माणाधीन मकान की देखरेख के लिए सागर को रखा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10.15 बजे वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
घटना की सूचना पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 33/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही नियमानुसार मामले की सूचना एसडीएम बिल्हा को भी भेजी गई है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button