समग्र ब्राह्मण समाज ने अमर को जिताने का लिया फैसला

बिलासपुर–रविवार को समग्र ब्राह्मण समाज के भाजपा कार्यकर्ता बिलासपुर के द्वारा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अमर अग्रवाल के लिए पश्चिम मंडल के तहत तिवारी चाल कस्तूरबा नगर ओम नगर प्रियदर्शनी नगर से समस्त ब्राह्मणों के घर जाकर उनसे आशीर्वाद लिया गया तथा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए निवेदन किया।

सभी ब्राह्मण परिवार बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिए और उन्होंने अमर अग्रवाल को अग्रिम बधाई दी।

तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस प्रचार अभियान में पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा ,प्रशुन चतुर्वेदी, संतोष शर्मा, आनंद बुधौलिया, आदित्य तिवारी, आशीष शुक्ला, राजेश पांडे, विकास शुक्ला, बी महेश कुमार, केके शर्मा, सुभाष तिवारी, आनंद दुबे, रोहित मिश्रा, प्रकाश त्रिवेदी, संजय शर्मा, संजय पांडे, प्रमिला ठाकुर, श्रद्धा तिवारी, श्रीमती अरुणा दीक्षित, सीमा पांडे , विभा गौरहा, स्नेह लता शर्मा,अनपुर्णा तिवारी, प्रभा तिवारी, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button