चलती गाड़ी के ऊपर केक काटने एवं पटाखा जलाकर आतिशबाजी करना पड़ा भारी….कोनी पुलिस ने की कार्रवाई….

बिलासपुर–यातायात नियमों को नजर अंदाज करते हुए चलती गाड़ी में केक काटना और आतिशबाजी का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो सामने आने के बाद कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक और महिला मित्र को पकड़ने में सफलता पाई।कोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24.05.2026 की रात्रि में वाहन चालक अरविंद सैनी द्वारा अपने महिला मित्र को कालेरंग के SCORPIO वाहन क्रमांक CG 10 BP 3926 मे रतनपुर से रायपुर जाने वाली सर्विस रोड में तेज व लापरवाही पूर्वक कार के ऊपर मे केक रखकर काटने एवं आतिशबाजी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम में वायरल होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त वाहन पकड़ कर थाना कोनी लाया गया वाहन चालक अरविंद सैनी से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा SCORPIO वाहन से यातायात नियमों का अनुपालन करना स्वीकार किया है। थाना कोनी द्वारा वाहन चालक व उसके महिला मित्र के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button