यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस ने कसा नकेल….. जनवरी से अब तक 1.73 लाख से अधिक ई-चालान जारी…लाइसेंस निलंबन की चेतावनी…..

बिलासपुर–यातायात पुलिस और आईटीएमएस (ITMS) प्रणाली द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले गैर-जिम्मेदार वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि समय पर चालान शुल्क जमा न करने वालों के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जा सकते हैं.

बड़ी कार्रवाई….

जनवरी 2026 से अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,73,400 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ आईटीएमएस और ई-चालान प्रणाली के माध्यम से कार्रवाई की गई है।

सॉफ्टवेयर अपडेशन और भुगतान की प्रक्रिया…

वर्तमान में ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ (NextGen eChallan) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जुर्माना जमा किया जा सकता है। सर्वर में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आने पर वाहन चालक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) भवन पहुंचकर प्रत्यक्ष रूप से भी चालान शुल्क जमा कर सकते हैं।

नोटिस और समय-सीमा….

नियम तोड़ने के 24 घंटे के भीतर वाहन चालक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर और 7 दिनों के भीतर रजिस्टर्ड पते पर डाक द्वारा चालान की हार्ड कॉपी भेजी जाती है।

न्यायालयीन कार्रवाई……

निर्धारित अवधि में जुर्माना न भरने पर प्रकरण माननीय न्यायालय को भेज दिया जाता है। बार-बार नोटिस के बाद भी पेश न होने पर वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन, निरस्तीकरण और गंभीर मामलों में वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

यातायात पुलिस की अपील…..

यातायात पुलिस बिलासपुर ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा मानकों का संवेदनशीलता से पालन करें, ट्रैफिक सेंस अपनाएं और अपने लंबित ई-चालानों का शीघ्र भुगतान करके अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें। सुरक्षित यातायात से ही सुगम आवागमन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश संभव है।

Related Articles

Back to top button