हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के उल्टा मार्च में भागीदारी हेतु कई संगठन तैयार…. अधिवक्ता संघ,मर्चेंट एसोसिएशन, मॉल धक्का व्यापारी संघ, जिला उद्योग संघ, आई एम ए होटल एसोसिएशन,क्रिकेट संघ, हॉकी संघ,समेत कई संगठनों का समर्थन…..आंदोलन के सातवीं वर्षगांठ पर 4c एयरपोर्ट ना होने और महानगरों तक सीधी उड़ान ना होने के विरोध में आज उल्टा मार्च…..

बिलासपुर– हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति बिलासपुर के द्वारा हवाई सुविधा विस्तार के लिए चलाए जा रहे क्या आंदोलन सातवीं वर्षगांठ पर शुभ 11:00 बजे महा धरना स्थल राघवेंद्र राज सभा भवन से कलेक्ट्रेट बिलासपुर तक एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इसके तहत सभी संगठन के कार्यकर्ता उल्टा होकर कलेक्ट्रेट की तरफ मार्च करेंगे। इस आयोजन के लिए समिति में कई सहयोगी जन संगठनों से सहयोग की अपील की थी इसके तहत जिला अधिवक्ता संघ मर्चेंट एसोसिएशन मॉल धक्का व्यापारीसंघ जिला उद्योग संघ आई एम ए होटल एसोसिएशन क्रिकेट संघ हॉकी संघ रेलवे मेंस कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों से समर्थन मांगा गया था जिन्होंने अपने समर्थन की घोषणा की है।

तय कार्यक्रम के तहत कल सभी समिति के सदस्य और सहयोगी संगठन के कार्यकर्ता राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित महा धरना स्थल पर सुबह 11:00 बजे एकत्र होकर वहां से उल्टा मार्च कलेक्टर बिलासपुर कार्यलय की ओर करेंगे। कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर जिला कलेक्टर को विज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सौंपा जाएगा।

गौरतलब है कि 7 साल पहले प्रारंभ हुए जन आंदोलन के बाद 1 मार्च 2021 से बिलासपुर में एक छोटा एयरपोर्ट संचालित है परंतु यहां अभी भी रनवे की लंबाई केवल 1500 मी होने के कारण केवल छोटे विमान ही उतर पा रहे हैं और वोइंग और और पास जैसे विमान जहां नहीं उतर पा रहा है इसके कारण अधिकांश एयरलाइंस कंपनी बिलासपुर में अपनी सेवा देने में असमर्थ है। रनवे की लंबाई कम से कम 2200 मीटर और आगे जाकर 2800 मीटर की जानी है इसके लिए जमीन उपलब्ध हो चुकी है परंतु एक साल से इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है साथ ही आज भी बिलासपुर एयरपोर्ट मोबाइल एटीसी टावर के भरोसे है एक स्थाई एटीसी टावर नया टर्मिनल भवन एक बुनियादी आवश्यकता है। देश के चारों दिशाओं में काम से कम एक महानगर तक सीधी उड़ान भी एक जायज भाग है जो अभी तक पूरी नहीं हुई है सप्ताह में केवल चार दिन दिल्ली के लिए और 2 दिन कोलकाता के लिए उड़ान मौजूद है जो कि बहुत ही अनियमित तरीके से संचालित हो रही है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जन संगठनों से कल की उल्टा मार्च में शामिल होने की अपील दोहराई है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के क्रम से सर्व श्री मनोज श्रीवास रवि बनर्जी विभूतिभूषण गौतम बद्री यादव प्रतीक तिवारी शिरीष कश्यप समीर अहमद बबला मजहर खान गोपी राव प्रकाश बहरानी आशुतोष शर्मा महेश दुबे टाटा देवेंद्र सिंह ठाकुर प्रतीक तिवारी ऋषि राज सिंह गौतम रशीद बख्श केशव गोरख मोहन जायसवाल विजय वर्मा मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Related Articles

Back to top button