विश्व पर्यावरण दिवस –माताओं के नाम रोपे गए पौधे…..जल संरक्षण का दिया संदेश….कृष्णा पब्लिक स्कूल और गार्गी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम..

बिलासपुर– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार 5 जून 2026 को कृष्णा पब्लिक स्कूल, कोनी बिलासपुर एवं गार्गी फाउंडेशन, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गार्गी फाउंडेशन के सदस्यों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षों के साथ नारियल और विद्या के पौधे लगाए गए। इन पौधों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

पौधारोपण अभियान में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला जब मात्र पांच वर्षीय नन्हीं गार्गी ने पूरे उत्साह के साथ चार पौधे लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उपस्थित लोगों ने उसकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उत्साह की सराहना की।

विद्यालय की प्राचार्य रुकीं अम्बस्ट एवं उप प्राचार्य रमन मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल प्रबंधन ने लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया, ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन में योगदान दे सकें।

गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदु सिंह कछवाहा ने कहा कि प्रकृति ने मानव जीवन को अनमोल उपहार दिए हैं। उन्होंने कहा, “खूबसूरत प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब समय आ गया है कि हम भी एक पौधा लगाकर प्रकृति को और बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।” उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरजे विशाल गार्गी सिंह, हेमा सिंह, राधेश्याम परिहार, रवि साहू, राजेंद्र गुप्ता, पार्षद आंचल दुबे, विकास तिवारी, प्रीति मिश्रा, रश्मि गुप्ता, पूजा सिंह, रानी सिंह, गरिमा सराफ, नीलम चौधरी, रेनू रानी गौतम, चांदनी भारद्वाज, ममता साहू, रेहाना तबस्सुम, डॉ. ज्योति सक्सेना, रेखा सोनवानी, सुधा गुप्ता, भूमिका डोडेजा, विनोद व्यास एवं महेंद्र जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button