जापान में भारत का बजा डंका….बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य पदक…. बने छत्तीसगढ़ के सबसे युवा पदक विजेता…..

बिलासपुर–अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर भारत, छत्तीसगढ़ और न्यायधानी बिलासपुर का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराते हुए बिलासपुर के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी मास्टर अभिजीत सखूजा ने इतिहास रच दिया है। जापान की धरती पर आयोजित एशियन पैरा गेम्स (बैडमिंटन) में अभिजीत ने अपनी प्रतिभा, उत्कृष्ट खेल और अटूट आत्मविश्वास के बल पर कांस्य पदक अपने नाम किया है।

अभिजीत इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के इकलौते और सबसे युवा बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पारिवारिक विश्वास और मेहनत का सुखद परिणाम

अभिजीत का यह पदक केवल एक व्यक्तिगत खेल की जीत नहीं है, बल्कि यह वर्षों के कठिन अभ्यास, पारिवारिक समर्पण, माता-पिता के अटूट विश्वास और सपनों को सच करने के दृढ़ संकल्प की एक प्रेरक कहानी है। विपरीत परिस्थितियों और कड़ी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज अपनी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश–

सफलता उम्र या परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और सही दिशा में कड़ी मेहनत हो, तो दुनिया का कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। अभिजीत की यह जीत बिलासपुर और प्रदेश के उन हजारों युवाओं के लिए एक जीवंत मिसाल है जो अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखते हैं।

ढोल-नगाड़ों और आत्मीय स्वागत के लिए तैयार…..

मुंगेली रोड स्थित ग्रीन गार्डन कॉलोनी निवासी उद्योगपति व्यवसायी आशीष सखूजा के सुपुत्र अभिजीत की इस सफलता पर कॉलोनी के प्रत्येक परिवार और पूरे बिलासपुर शहर में उत्सव जैसा माहौल है। 26 अक्टूबर को रायपुर स्थित विवेकानंद हवाई अड्डे में वतन लौटने पर अभिजीत का उनके परिवार के द्वारा भव्य एवं हृदयस्पर्शी अभिनंदन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button