शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर–बीते दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीने के नाम पर पैसे नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस पकड़ने में सफलता पाई है।जहां इन आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर जब्त कर लिया गया।सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 35 वर्ष निवासी पचरीघाट, सिटी कोतवाली, जूना बिलासपुर द्वारा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.05.2026 की रात्रि लगभग 10:45 बजे वह अपने परिचित ऑटो चालक नंदू साहू निवासी देवनचाल चांटीडीह, सरकण्डा के साथ शनिचरी बाजार रोड में खड़े होकर बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान आरोपी विक्की गुलहरे उर्फ अमित वहां पहुंचे और नंदू साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी फद्दू खान उर्फ अरबाज एवं दीपक यादव को बुला लिया।

तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी एवं ऑटो चालक के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी फद्दू खान ने अपने पास रखे धारदार चाकू से नंदू साहू पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ की कलाई में चोट आई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं फाइबर पाइप जप्त किया गया तथा प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया।विक्की गुलहरे उर्फ अमित,पिता – अनिल गुलहरे
उम्र – 34 वर्ष निवासी – श्रीराम प्लाजा अपार्टमेंट, पीएनबी के पीछे, कोतवाली थाना के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर,फद्दू खान उर्फ अरबाज,पिता – असलम खान
उम्र – 22 वर्ष निवासी – शनिचरी मार्केट, मछली बाजार के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर,दीपक यादव पिता राज कुमार यादव उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर, डी.एल.एस. कॉलेज के आगे अटल आवास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) इन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button