
तोरवा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को दबोचा…. दो निगरानी बदमाश भी गए जेल….
बिलासपुर–तोरवा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो पुराने निगरानी बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें भी जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार हर्ष कुमार वाधवानी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जांजगीर-चांपा जिले से गिरफ्तार किया गया।
मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी…..
विनोद गोड (26 वर्ष), निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो HF डीलक्स (CG-10-P-8046) बरामद की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में गिरफ्तार……
शंकर गंगोत्री उर्फ दीपु (30 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, बिलासपुर।
निलेश सोनकर (24 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, बिलासपुर।
पुलिस ने बताया कि दोनों आदतन अपराधी हैं और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।



