
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते दो सटोरिया चढ़े पुलिस के हत्थे…..
बिलासपुर–सिरगिट्टी पुलिस और एंटी सायबर क्राइम यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिला रहे दो सटोरिया को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां इन सटोरियों के पास से नगद रकम मोबाइल और क्रिकेट सट्टा का हिसाब किताब बरामद कर जप्त किया गया।सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15.04.2026 को थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा बाजार चौक तिफरा क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए 02 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में 1. जुबैर रिजवी (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा।2. सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के खिलाफ धारा 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।इन सटोरियों के पास
02 नग मोबाइल, नगदी 1690 रुपये एवं ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट (कुल कीमती 41,690 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है।



