कांग्रेस नेता के ऊपर अज्ञात नकाबपोशों ने किया जानलेवा हमला…..पुलिस जुटी जांच में……

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।जहां पर अज्ञात नकाबपोशों बदमाश युवकों ने कांग्रेस नेता के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।दरअसल पूरा मामला शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर तीन अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात उस समय हुई जब वे रोज की तरह सुबह वह सैर के लिए निकले थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे रेलवे अस्पताल के पास मुंह पर कपड़ा बांधे तीन अज्ञात हमलावरों ने श्याम कश्यप को घेर लिया। आरोपियों ने डंडे और नुकीली वस्तु से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले के दौरान बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
हमले में श्याम कश्यप के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार तीनों हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button