गंभीर रूप से आग से झुलसी अज्ञात महिला मिली रेल पटरी के किनारे,उपचार के लिए सिम्स में भर्ती

बिलासपुर–बिलासपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास गंभीर रूप से आग से झुलसी हुई अज्ञात महिला मिली है।जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहा पर डाक्टरों ने बताया की महिला 70 प्रतिशत झुलस चुकी है। और वह कुछ बोल पाने में समर्थ नही है जिसके कारण पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस को उसके संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।

सिविल लाइन पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि किसी ने डायल 112 को फोन कर बताया कि महावीर नगर मंगला बाइपास के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है। रेलवे ट्रैक के पास पड़ी हुई है।इस सूचना के बाद 112 और एंबुलेंस वहा पहुंच कर उसे अस्पताल लेकर आए।वही महिला की पहचान नहीं हो पाई है।और झुलसी महिला छत्तीसगढ़ी में आवाज़ कर रही है।और ब्यान कि स्थति में नहीं है।पुलिस अपने तरीके से प्रयास कर रही है।वही आग से झुलसी महिला के दाएं हाथ में सोने की दो अंगूठी एवं दोनों हाथों में लाल पीला चूड़ी पहनी है। पैर के एक उंगली में बिछिया पहनी है। उम्र करीबन 35 से 37 वर्ष की है। दोनों कान में सोने का टॉप्स पहनी हुई है।

Related Articles

Back to top button