
शराब के नशे में बेल्ट और लाठी से सरेराह पत्नी के सामने पति के साथ जमकर मारपीट…..पति को बचाने आई पत्नी से भी मारपीट का आरोप…..घटना का वीडियो हुआ वायरल…..
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि पुराने पैसों के विवाद को लेकर युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा।
पीड़ित के मुताबिक, 26 अगस्त की रात वह पत्नी और बच्चों के साथ गोल बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान विनित श्रीवास ने फोन कर उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही विनित श्रीवास और किशन ध्रुव ने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हाथ-मुक्का, लाठी और बेल्ट से हमला कर दिया। वीडियो में भी कथित तौर पर दोनों युवक युवक को लाठी और बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में उसके सिर और दोनों हाथों में चोट आई है।



