पत्नी ने पति के अफेयर की आशंका में खुद को लगाई आग,बचाने की फिराक में पति भी झुलसा

कोरबा- पति के अफेयर के शक में महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। बुरी तरह झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही पत्नी को बचाते हुए पति भी झुलस गया है। मामला मानिकपुर चौकी का है।मिली जानकारी के अनुसार कारपेंटर का काम करने वाले डिपरा पारा निवासी सूरजभान ने चार वर्ष पहले रामनगर निवासी पूजा से लव मैरिज की थी। दोनो की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से दोनों को एक एक बच्चा है।

कुछ दिनों पहले सूरजभान के मोबाइल पर किसी महिला का काल आया था। सूरजभान के अनुसार वह रॉंग नम्बर से आया काल था । उसके बाद कुछ देर बाद और उस महिला का काल सूरजभान के नम्बर पर आया जिससे दोनों पति पत्नी में विवाद हो गया। पूजा को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अफेयर है। कल महिला का दुबारा काल सूरजभान के मोबाइल पर आया जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के बाद सूरज अपना मोबाइल घर पर पत्नी के पास छोड़ कर चला गया। जिसके बाद देर रात वापस लौटा। आज सूरजभान अपने काम पर चला गया। तब उसकी पत्नी ने फोन करके उसे घर वापस बुलाया। जब सूरजभान घर पहुँचा तो खिड़की से देखा कि पूजा ने खुद पर केरोसिन झिड़क लिया है। इस दौरान पूजा ने बच्चो को पहले ही मायके भेज दिया था। सूरजभान ने पत्नी को समझाइश देने की कोशिश पर उसने खुद को आग लगा लिया। किसी तरह दरवाजे को धक्का लगाकर सूरज अंदर पहुँचा और आग बुझाई. तब तक पूजा 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी,उसे बचाते हुए सूरजभान भी झुलस गया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button