नगर निगम विकास भवन के बाहर महिलाओं ने किया घेराव.. बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने किया हंगामा

बिलासपुर नगर निगम कार्यालय विकास भवन के बाहर गुरुवार को महिलाओं ने घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने अपनी मांग पूरी ना होने पर हंगामा किया। दरअसल यह सभी सरकंडा क्षेत्र के विजय पुरम से आई हुई थी।विजयपुरम में स्थित अटल आवास में करीब 72 परिवारों ने बेजा कब्जा जमा रखा है।

जिन्हें वह मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। हालांकि बेघर होने से पहले इन लोगों को इमली भाठा स्थित अटल आवास में मकान अलॉट किए गए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी वहां जाने को तैयार नहीं महिलाओं का कहना है कि इमली भाठा में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है और वह स्थान शहर से काफी दूर है। साथ ही वहां रहने का परिवेश भी ठीक नहीं है। निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी का घेराव करने पहुंचे इन लोगों ने वर्तमान में विजयपुरम के जिन मकानों में इन लोगों ने कब्जा कर रखा है वही मकान आवंटित करने की मांग कर रहे हैं , लेकिन निगम ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।हालांकि वर्तमान में इन्हें आश्वासन देकर वापस लौटाया गया है, लेकिन निगम अधिकारियों का कहना है कि विजय पुरम के जिन मकानों में इन लोगों ने कब्जा कर रखा है वह मकान किसी और को आवंटित हो चुके हैं और उन्हें उसका कब्जा दिलाना है इसलिए जल्द से जल्द यह मकान खाली कराए जाएंगे और इन मकानों में बेजा कब्जा कर बैठे लोगों को इमली भाठा शिफ्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button