कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्यो को पूरा करने का प्रथम लक्ष्य रखे -पवन साय

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संगठन के कार्यो में तेजी से सक्रियता के साथ जुटे रहे। सभी कार्यकर्ता सत्त संपर्क बनाये रखे और शक्ति केन्द्रों तथा अन्य समितियों का पुर्नगठन को योजनाबद्ध तरीके से कर ले। आप सभी की जिम्मेदारी इन कार्यो को पूरा करना है।

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के आयोजित जिला स्तरीय बैठक को जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने संबोधित करते हुए उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि हमारा कार्य नियोजको जैसा है। इस समितियों के गठन के पश्चात इन्हें संगठन के काम में लगाना है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यो में सभी मोर्चा संगठन का सहयोग लिया जाना चाहिए। श्री साय ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता जागरूक है उन्हें पूरी ताकत के साथ न्याय के पक्ष में खड़ा होना चाहिए कठिन समय में वहीं व्यक्ति हमारे साथ होता है जिसके पक्ष में हम खड़े रहते है।

भाजपा के बिलासपुर संभागीय संगठन प्रभारी कृष्णा राय ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं मोर्चा पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें मार्गदर्शन दिया और संगठन के कार्यो को गति देते हुए सभी कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने की बात कही।
सांसद अरूण साव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनेक जनहितकारी योजनाएं चलायी जा रही है। इस सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी हम सभी पर है। इसे जनता तक पहुॅचा कर उसका लाभ दिलाने हमें अपना कर्तव्य निर्वहन करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बारे में विभिन्न जानकारी दी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपेरखा प्रस्तुत की। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल व आभार घनश्याम कौशिक ने किया। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन अमर अग्रवाल, भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, पूर्व सांसद बिलासपुर लखनलाल साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय, पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, राजेश त्रिवेदी, लवकुश कश्यप, कांशीराम साहू, गुलशन ऋषि, द्वारिकेश पाण्डेय, राजेश सूर्यवंशी, यास्मीन खान, सुनीता मानिकपुरी, संजीव पाण्डेय, बृजेश शुक्ला, किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, दीपमाला कुर्रे, एस.कुमार मनहर, राकेश चन्द्राकर, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, दुर्गा प्रसाद कश्यप, कृष्ण कुमार कौशिक, चन्द्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, नवीन मसीह, रमेश लालवानी, मनीष अग्रवाल, प्रबीर सेन गुप्ता, विनोद सोनी, राजेश मिश्रा, विजय सिंह, शंकरदयाल शुक्ला, मनहरण यादव, युगलकिशोर झा, विनोद सिंह, यदुराम साहू, जीवन पाण्डेय, नरेन्द्र कोशले, लालजी यादव महराज सिंह नायक, रामलाल साहू, सुरेश सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 07.08.2021

Related Articles

Back to top button