
पांच ग्राम से अधिक ओजी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार….. सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई….
बिलासपुर–नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने नशे के समान को कार में परिवहन कर रहे एक युवक को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां पकड़े गए आरोपी युवक के पास से नशे का समान और कार मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया।सिरगिट्टी पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नशे का सौदागर अपनी कार में नशे का समान बेचने के लिए आ रहा है।मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने टीम बनाकर बस स्टैंड तिफरा में छापामार कार्रवाई करते हुए सेल्टोस कार क्रमांक CG10AS3131 कार सवार युवक शोभित जजोदिया ऊर्फ अक्षत पिता अवध जजोदिया उम्र 32 वर्ष निवासी लिंक रोड सुमंगलम अपार्टमेंट के पास तारबहार थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ.ग. को रोककर उसके गाड़ी की तलाशी लेने पर आरोपी युवक के कब्जे से कुल 5.32 ग्राम मादक पदार्थ ओरिजनल गैंगस्टर ओजी एवं किया सेल्टोस कार व एक नग एप्पल कंपनी का 16 प्रो मोबाईल जुमला कीमती 765000 रूपये विधिवत जप्त कर धारा 20ए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, सउनि नरेश कुमार गर्ग, प्र.आर. प्रभाकर सिंह, आरक्षक विरेन्द्र निषाद, संजय यादव, एवं एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपती एवं एसीसीयू के पुरा टीम द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है।




