सात सटोरियों को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

बिलासपुर–बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सात सटोरियों को गिरिफ्तार कर इनके पास से नगद रकम और मोबाइल फोन जप्त किया है।सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस थाना और एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट टीम के साथ मिलकर अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया गया।जिसमे सरकंडा क्षेत्र के अलग अलग इलाके में छापामार कार्रवाई करते हुए सात सटोरियों को गिरिफ्तार किया गया।

इनमे से आरोपी 1. राज बैरागी के कब्जे से 1510 रू नगदी, 2. आरोपी विक्की बसोड के कब्जे से 5500 रू नगदी एक नग ओप्पो मोबाईल 3 आरोपी श्याम यादव के कब्जे से 8500 रूपये नगद एवं 01 नग मोबाईल 4. विजय केवट के कब्जे से 1035 रूपये नगदी एवं 02 नग मोबाईल 5. शरद यादव के कब्जे से 3990 रूपये एवं 01 नग मोबाईल 6. कृष्णा वर्मा के कब्जे से 3160 रूपये एवं 01 नग मोबाईल 7. अजय कॉलरा के कब्जे से 1075 रूपये नगदी जप्त किया गया है। सभी सटोरी जिसमे 1. राज बैरागी पिता कैलाश बैरागी उम्र 25 साल साकिन बंधवापारा ड्रीमलेंड स्कूल के पास थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

2. विक्की बसोड पिता मुन्ना बसोड उम्र 25 साल साकिन बसोड मोहल्ला थाना सरकंडा

3. श्याम यादव पिता स्व. बाबूलाल यादव उम्र 40 साल साकिन मेलापारा चांटीडीह 4. विजय केंवट पिता तुलसी केंवट उम्र 26 साल साकिन मेलापारा चांटीडीह

5. शरद यादव पिता छहुरा यादव उम्र 29 साल साकिन अपोलो हॉस्पिटल के पास थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

6. कृष्णा वर्मा पिता स्व. बंशीलाल वर्मा उम्र 45 साल साकिन लिंगियाडीह पिपरपारा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

7. अजय कॉलरा पिता रघुवर दयाल कॉलरा उम्र 52 साल साकिन विवेकानंद नगर मोपका के विरूद्ध 4 (क) जुआ एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button