छतीसगढ़ के इस जिले में महिला गस्ती दल का हुआ गठन, सड़को पर दिखेंगी महिला पुलिस पेट्रोलिंग

छत्तीसगढ़ –अंबिकापुर में महिला सुरक्षा व उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलावने के लिए महिला गस्ती दल का गठन किया गया है। महिला पेट्रोलिंग आधुनिक संसाधनों से लैस होकर शहर के भीड़ भाड़ वाले जगहों पर,स्कुलो कॉलेजों व चौपाटी आदि स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

सरगुजा जिले में महिला एसपी के पदस्थ होने के चलते महिला सुरक्षा की दिशा में कई विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने महिला अपराधों की रोकथाम व सुरक्षा तथा जागरूकता हेतु महिला गस्ती दल का गठन किया है। तथा दल को महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं महिलाओं को सशक्त व सुरक्षित करते हुए हर जरूरतमंद तक पहुँचने के निर्देश दिए है। दल के द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा का वतावरण दिलावने के लिए महिला गस्ती दल शहर के भीड़-भाड़ वाले जगहों पर, स्कूल कालेजों चौपाटी आदि स्थानों पर लगातार भ्रमण करेगी। आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में व अन्य घटनाओं के रोकथाम में सहयोग प्रदान करेगी।

12 सदस्यीय दल हैं आधुनिक गैजेट्स से लैस

12 सदस्यीय महिला गस्ती दल में 1 उपनिरीक्षक,1 प्रधान आरक्षक, व 10 महिला आरक्षक ड्यूटी में तैनात रहेगी। महिला गस्ती दल के साथ त्वरित कार्यवाही व सहयोग हेतु थानों की पेट्रिलिंग वाहन भी गस्ती दल के साथ तैनात रहेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति में महिला गस्ती दल बॉडी कैमरा के माध्यम से बदमाशो की पहचान कर सकेगी।

आम नागरिक महिला गस्ती दल की जरूरत पड़ने पर डायल 112 व अभिव्यक्ति एप के माध्यम अपनी सूचना दर्ज करवा सकेगी। एसपी भावना गुप्ता ने शनिवार को पुलिस लाइन से महिला गस्ती दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button