दो अलग अलग सड़क हादसे में चार लोगो की हुई मौत
बिलासपुर–शुक्रवार को बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के लिए हाड़से का रहा।जहा पर दो अलग अलग सड़क हादसे हुए।जिसमे चार लोगो की जान चली गई।मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे ग्राम लावर के पास खनिज नाका के पास एक ट्रेलर क्रमांक 10 BH-7285 को पीछे से स्वराज माजदा के चालक द्वारा ओवर टेक करते हुए ठोकर मार दी।ठोकर इतनी जबरदस्त थी की माजदा के चालक और हेल्पर को गंभीर चोटे आने से उन्हें 108 वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मस्तूरी रवाना किया गया था। जहां उपचार के दौरान माजदा चालक और हेल्पर की मृत्यु हो गई है।लेकिन इस घटना में एक घायल था जिसका इलाज चल रहा है।वही घटना की जानकारी लगते ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मस्तूरी में मृतक के परिजन पहुंच गए है।फोरलेन से दोनों वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति शांतिपूर्ण है।इस हादसे में माजदा वाहन चालक महेंद्र साहू पिता भारत साहू 29 साल साकिन वेद परसदा। और रविंद्र साहू पिता अर्जुन साहू 19 साल टिकरी स्कूल के पास वेदपरसादा की मौत हो गई।और घायल – टिगेश कुमार मरावी पिता जनक राम 28 साल निवासी वेदपरसदा अस्पताल में भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है।