सियासी घमासान..…रामसुंदर दास महंत को रायपुर दक्षिण से कांग्रेस की टिकट दिए जाने पर बृजमोहन अग्रवाल ने क्या कहा–पढ़िए पूरी खबर

छत्तीसगढ़–अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में लंबे समय से मंत्री विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मैं रामसुंदर जी का सम्मान करता हूँ।उनका ऐसा व्यक्तित्व जिसका सब सम्मान करते है एक साल तक उनको अंधेरे में रखा गया।उनको जांजगीर चांपा से तैयारी करने कहा गया अचानक उनको रायपुर दक्षिण से लड़ाया जा रहा है।कांग्रेस ऐसे ही धर्म से जुड़े लोगो के साथ अन्याय करती है।उन्होंने तो साफ तौर पर कहा भी है की मेरी तैयारी चांपा जांजगीर से है।मैं यहां से चुनाव लडना भी नही चाहता हूं।वह मन से नही मजबूरी से लड़ रहे है।वही अपनी को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा की कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है।

वह लोगो को जातियों और धर्म में बांटती रही है।जाति जनगणना से कांग्रेस को प्रदेश और देश के विकास से कोई मतलब नहीं है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास योजना आयुष्मान कार्ड नल जल योजना यह सब योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए बनाई गई है।इसमें नरेद्र मोदी ने सभी जाति और धर्म के लिए योजना बनाई है।जिससे गरीब वर्ग को इसका सीधा लाभ मिले और देश की सबसे बड़ी समस्या गरीबी है।उसको समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार अपना काम कर रही है।तो कांग्रेस को जातीय गणना याद आ रही है।जो पिछले साठ साल में गरीबी को हटा नही पाए।

वही इसलिए विधायकों की टिकट कटने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस भ्रष्टाचार की शिरोमणि है और सरगना हैइस पार्टी में सीनाजोरी करने वाले लोग है।भ्रष्टाचार के आरोप और हजारों करोड़ रुपयों के आरोप लग रहे है।आज का हमारा युवा हताशा और निराशा में डूबा हुआ है।हजारों परिजन अपने बच्चों के लिए सपना देखते है।कांग्रेस ने सभी के सपनों को चकनाचूर किया है।कांग्रेस को पैसा पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया का मान मर्दन करने वाले और शोषण करने वाले कोई है तो वह कांग्रेस पार्टी है।कांग्रेस की सूची जारी होते ही कई विधानसभा क्षेत्रों में विरोध देखने को मिल रहा है।जब हमारी पार्टी भाजपा में टिकट वितरण के बाद विरोध हो रहा था तब कांग्रेस अपनी खुशी जाहिर कर रही थी।अब बताएं कांग्रेस में ये सब क्या हो रहा है।छत्तीसगढ़ में।कांग्रेस का आवरण बाहर आ गया है और वह निर्वस्त्र हो गई।कांग्रेस की असलियत अब पता चलेगी,भाजपा के पक्ष में एक हवा बन चुकी है।अब आँधी चलेगी और पंजे को उखाड़ फेकेंगे और प्रदेश में कमल खिलाएंगे।

Related Articles

Back to top button