छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीचक्र महामेरू पीठम् आश्रम में देवी भगवती की वेद मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना…..

बिलासपुर–शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी का पूज्य गुरुदेव चक्र महामेरु पीठाधिपति श्री श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महाराजजी से आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम श्रीचक्र महामेरू पीठम् ग्राम खम्हारडीह सरगांव में आगमन हुआ।

जिसके बाद उन्होंने मां भगवती का दिव्य पूजन किया। अखंडज्योत दर्शन की गौशाला में गौमाता के दर्शन किए आश्रम द्वारा संचालित वेद विद्यापीठ पाठशाला की विद्यार्थियों से वेदमंत्रों के साथ पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता के सुख समृद्धि उन्नति स्वस्थ का आशीर्वाद भी लिया।

भोजन प्रसादी पूज्यगुरुदेव महाराज,वेद विद्या पीठ के प्राचार्य भगवाताचार्य पंडित कौशल व अन्य वेदाचार्यो के साथ ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया व मुख्यमंत्री विष्णुदैव साय अतिशीघ्र आश्रम आकर गुरुदेव से आशीर्वाद लेने आने का सुखद समाचार दिया।

Related Articles

Back to top button