पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद और फिर चाकूबाजी एक पक्ष से तीन लोग हुए घायल दूसरे पक्ष के चार आरोपी हिरासत में…दो की तलाश में जुटी पुलिस… मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का…..
बिलासपुर –रविवार की देर रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग आपस में भीड़ गए।जहां पर एक पक्ष के तीन लोग चाकूबाजी के शिकार होकर घायल हो गए,जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू बाजी करने वाले चार आरोपियों को धर दबोचा और इन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।इस मामले में दो अन्य आरोपियों की पुलिस पता साजी में जुटी हुई है।जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है।
सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत महामाया आईटीआई के पीछे अशोकनगर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ।यह विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है।जिसमे श्रवण साहू एवं उनके अन्य दो साथियों को दूसरे पक्ष के मन्नू खान और उसके साथियों के द्वारा चाकू मार कर घायल कर दिया है घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभी तक चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इन सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
इसके अतिरिक्त घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान और पता तलाश की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।