वार्ड क्रमांक पांच के भाजपा पार्षद उम्मीदवार राजेश त्रिवेदी का धुंआधार जन संपर्क…..

बिलासपुर– नगर निगम के वार्ड क्रमांक पांच खूबचंद बघेल से भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी बड़ी संख्या में अपने महिला और पुरुष कार्यकर्ता के साथ सोमवार को अपने वार्ड के मतदाताओं के घर घर पहुंच कर जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए सीधे रूबरू हो रहे है।

जहां इनको आम मतदाताओं का जन समर्थन मिल रहा है।वही वार्ड के वरिष्ठ मतदाताओं का आशीर्वाद भी मिल रहा है।भाजपा पार्षद उम्मीदवार राजेश त्रिवेदी के द्वारा अपने जन प्रचार के माध्यम से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह करते हुए अपील कर भी कर रहे है।

बहरहाल इस वार्ड में जन-संपर्क में उपस्थित जनता के उत्साह को देखते लग रहा है कि स्थानीय जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे अपना मन बना रही है।

Related Articles

Back to top button