
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर एक सौ ग्यारह बटुकों का परशुराम ब्राह्मण समाज ने कराया निशुल्क उपनयन संस्कार……वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ उपनयन संस्कार संपन्न….
बिलासपुर–परशुराम ब्राह्मण समाज और परशु राम महिला कल्याण समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री राम घोंघा बाबा मंदिर स्थित खाटू श्याम मंदिर के हाल में एक सौ ग्यारह ब्राह्मण बटुक का निशुल्क उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक कराया गया।उपनयन संस्कार कार्यक्रम में मुख्य पंडित के वैदिक मंत्रोचरण और आशीर्वचन से यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
आचार्य पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने वैदिक सभी बटुको को जनेऊ धारण कराया।जिले भर से ब्राह्मण बटुक इस आयोजन में शामिल हुए।वही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधानसभा के विधायक अमर अग्रवाल एवं बेलतरा विधानसभा के विधायक सुशांत शुक्ला कार्यक्रम में उपस्थित रहे।शहर के अलावा दूसरे जिले और प्रदेश से भी ब्राह्मण समाज के बटुक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के बाद सुबह 9 बजे से कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया जो दिन भर चला।पूरे विधि विधान के साथ इस कार्यक्रम की शुरुवात कर पूरे मंदिर परिसर में मंत्रों उच्चारण गूंजते रहे।
मंत्रोचार के बाद हनुमान पाठ किया गया।बड़ी संख्या में उपनयन संस्कार कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।वही समिति के द्वारा बटुक और उनके परिवारजनों के लिए भोजन की व्यस्था भी की गई थी।कार्यक्रम के आयोजनकर्ता और पूर्व भाजपा पार्षद ओम प्रकाश पांडे ने बताया की यह कार्यक्रम पूर्णत निशुल्क रखा जाता है।इस कार्यक्रम के माध्यम से ब्राह्मण समाज के बच्चे अपनी परंपरा को कायम रखने के लिए समय से इनका उपनयन संस्कार हो सके।इसके लिए परशुराम समाज यह कार्य को करा रहा है।इस कार्यक्रम को सन 2017 से शुरू किया गया था।आज इसे पूरे आठ वर्ष पूरे हो गए।इस बार एक सौ ग्यारह ब्राह्मण बटुक का उपनयन कराया गया है।समिति के द्वारा यहां पूरी व्यस्था की जाती है।सिर्फ बटुक और उनके परिवार को आकर इस कार्यक्रम में शामिल होना है।पूरे विधिविधान के साथ इस कार्यक्रम को किया जाता है।उपनयन संस्कार में उन सभी नियमों से बटुको को ज्ञान दिया जाता है।जिससे वो अपने धर्म कर्म को समझ कर अपने जीवन को निर्वहन करे।समाज के अध्यक्ष डॉक्टर गायत्री प्रसाद पांडे उपाध्यक्ष केशव प्रसाद तिवारी महामंत्री ओम प्रकाश पांडे अनु शुक्ला अजीत मिश्रा उमेश गौराहा पंडित सुनील द्विवेदी परशुराम महिला ब्राह्मण कल्याण समिति से राज्यश्री मिश्रा,रेखा पांडे रीता तिवारी पिंकी तिवारी शोभा मिश्रा प्रतिभा शर्मा शोभा त्रिपाठी उमा त्रिपाठी मीरा दुबे पुष्पा दुबे मंजू त्रिपाठी हेमलता तिवारी कृष्णा पांडे बेटी जीजी सुषमा पांडे राम तिवारी दिव्या चतुर्वेदी रागिनी निष्ठा दुबे नाग लक्ष्मी द्विवेदी रश्मि शुक्ला आशा पांडे श्वेता अवस्थी राजा अवस्थी में कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।