
सोशल मीडिया पर ‘डॉन’, ‘माफिया’, ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ बनकर लोगों को डराने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
बिलासपुर–थाना सिविल लाइन, बिलासपुर द्वारा चलाई जा रही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग मुहिम के तहत उन युवकों की पहचान की गई जो Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर खुद को अपराधी, दबंग और खतरनाक बताकर समाज में डर का माहौल बना रहे थे। ऐसे कई प्रोफाइल्स में “Kabristan Address”, “No Compromise Only Fight”, “Habitual Offender” जैसे शब्दों का उपयोग हो रहा था, जो युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित कर सकते थे।
हजारों फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स से हटवाए गए आपत्तिजनक पोस्ट
इन युवकों को पुलिस थाना सिविल लाइन बुलाया गया और उनके Instagram प्रोफाइल्स की कड़ी समीक्षा की गई। पुलिस ने न केवल आपत्तिजनक पोस्ट हटवाए बल्कि बायो में भी तत्काल बदलाव करवाया। इससे पहले ये प्रोफाइल्स अपराध और हिंसा को ‘स्टाइल’ में पेश कर रहे थे।
पुलिस ने युवकों को सख्त समझाइश देते हुए भविष्य में ऐसा कंटेंट न डालने की शपथ भी दिलवाई। साथ ही, इन सभी पर प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्रवाई भी की गई है।
जानिए किसने बदला अपना प्रोफाइल
| नाम | पुराना यूजरनेम | नया यूजरनेम | नया बायो |
| ————– | —————————– | ———————————- | ——————————— |
| Swaraj Kurre | @mr\_swaraj\_king\_504 | @swaraj\_sudhar\_gaya\_hu | “#BilaspurPolice ने सुधारा” |
| Raja Ratre | @mafia\_raja\_bhai.bsp | @raja\_ab\_sudhar\_gaya\_hu | “#BilaspurPolice ने सीधा किया” |
| Pranjal Sharma | @pranjalsharma (Munna Bhaiya) | @pranjalsharma (Sudhar Gaya Munna) | “घर लौट आया हूँ थाने से सबक लेकर” |
| Ashwani Ratre | कार्रवाई की पुष्टि हुई | – | – |
| Asif Khan | कार्रवाई की पुष्टि हुई | – | – |
पुलिस की सख्त चेतावनी “सोशल मीडिया कोई क्राइम शो नहीं है। यदि किसी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपराध का प्रचार किया या हिंसा को बढ़ावा देने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।”
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक या भड़काऊ कंटेंट दिखे तो संबंधित थाना या साइबर सेल से तुरंत संपर्क करें।
यह पहल क्यों ज़रूरी थी
आजकल युवाओं में सोशल मीडिया पर ‘गैंगस्टर इमेज’ बनाना एक ट्रेंड बनता जा रहा है। यह केवल उनकी मानसिकता पर असर डालता है, बल्कि समाज में डर और अस्थिरता का माहौल भी पैदा करता है। बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई डिजिटल स्पेस को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।