
भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मलेन की तैयारी को लेकर हुई बैठक…..
बिलासपुर–शहर में होने वाले भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मलेन की तैयारियों को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई।जिसमें कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष शहर दीपक सिंह और ग्रामीण जिला के अध्यक्ष मोहित जायसवाल की उपस्थिति में हुई।इस बैठक में जिला अंतर्गत आने वाले मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया गया था जिनके साथ कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार किए गए कार्यक्रम के संभाग सह संयोजक श्री दिलेन्द्र कौशिल ने बताया कि बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले संभाग स्तरिय समेलन में एक देश एक चुनाव,जाति जनगणना,संकल्प से सिद्धि तक,सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के अमृत कालऔर एक पेड़ माँ के नाम विषय पर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों,मंत्री,सांसद और विधायकों के द्वारा मार्गदर्शन किया जावेगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला बिलासपुर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए को सफ़ल बनाने में हमें अपने योगदान सुनिश्चित करने होंगे। अतः कार्यक्रम को निष्ठा पूर्वक जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों के और पदाधिकारियो के मार्गदर्शन और सहयोग कार्यक्रम को सफल किया जावेगा। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को सिम्स सभागार में कार्यक्रम करना तय किया गया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शैलेन्द्र यादव ने किया आभार वाचन महामंत्री यदूराम साहू ने किया।
बैठक में राजेश कुमार रजक, उमेश कुमार यादव,महामंत्री शैलेन्द्र यादव , यदुराम साहू, नरोत्तम श्रीवास, रमेश जायसवाल, सुनिल श्रीवास, महाराज सिंह, मोहन श्रीवास, धर्मेद्र चंद्राकर,डॉ जमुना कौशिक, दुर्गा पटेल, अनिल कुमार कस्यप, सुरेश कुमार केवल, अनिल बलेचा मेलूराम साहू ,संजय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार कसेर, सपन विरले, राजेश कुमार साहू, अजीत राम पटेल, सुलेश पाण्डे, देवचरण यादव, देवेंद्र जायसवाल, कृष्ण कुमार साहू कामता यादव, बजरंग जायसवाल सहित जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।