
उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी में पानी भरे टैंक से मिला व्यक्ति का शव….जांच में जुटी पुलिस….
बिलासपुर–उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को पानी से भरे टैंक में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सतीश तिवारी, पुत्र बृज बाली तिवारी, निवासी महर्षि रोड मंगला, के रूप में हुई है। सतीश मजदूरी करता था। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक ने अपने परिवार से 04.09.2025 की रात लगभग 1:30 बजे बात की थी, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने अगले दिन यानी 05.09.2025 को थाना सिविल लाइन में सतीश तिवारी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना के बाद थाना सिविल लाइन ने मृत्यु के कारणों की जांच के लिए मर्ग कायम किया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत थाना सिविल लाइन को दें।