होटल परिसर में उत्पात, वसीम खान गिरफ्तार – पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन..

बिलासपुर–तारबाहर थाना पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को आरोपी वसीम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह गिरफ्तारी उस रिपोर्ट के आधार पर हुई, जिसमें प्रार्थी ने बताया था कि वसीम खान अपने साथियों के साथ उसके होटल की बाउंड्रीवाल तोड़कर परिसर में घुसा और ऑफिस में गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वसीम खान की संलिप्तता पाई गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी गंभीर अपराधों के प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button