
खारंग जलाशय से पेजयल आपूर्ति नहर हुई क्षतिग्रस्त……निगम श्रेत्र में जल आपूर्ति 21 नवंबर को कम समय तक होगी…..
बिलासपुर–नगर निगम के द्वारा निगम श्रेत्र में जल आपूर्ति को लेकर एक सूचना जारी कर आने वाली 21 नवम्बर की शाम को जल आपूर्ति को लेकर अपनी तय समय सीमा में कमी करते हुए कुछ समय के जल आपूर्ति की जायेगी।इसके अलावा निगम के ऐसे इलाके जहां पर जल की कमी को दूर करने के लिए टैंकर की मदद से वहां पर जल आपूर्ति की जायेगी।बताया जा रहा कि खारंग जलाशय के दायी तट के नगर आर.डी 1300 मीटर से 1500 मीटर तक नहर बैक के विभिन्न भाग क्षतिग्रस्त होने से पानी का रिसाव हो रहा है।जिसके कारण आवश्यक मरम्मत कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा दिनाँक 21.11.2025 से प्रारंभ किया जावेगा। मरम्मत कार्य के दौरान उक्त नहर से नगर निगम के वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट को प्राप्त होने वाला जल प्रदाय बाधित रहेगा। नगर निगम के समस्त उच्चस्तरीय जलागार को भरने का कार्य वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट से प्राप्त जल से किया जाता है। नहर से जल प्राप्त नही होने की दशा में नगर निगम द्वारा नलकूपों के माध्यम से उच्चस्तरीय जलागार को भरने का कार्य किया जावेगा। जिससे शहरी क्षेत्र में दिनांक 21.11.2025 सायंकाल से कम मात्रा में जल प्रदाय होगा। जल संसाधन विभाग द्वारा नहर का मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक कम मात्रा में जल प्रदाय किया जावेगा, आवश्यक होने पर टेंन्कर के माध्यम से जल प्रदाय किया जावेगा।




