मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गरिमामय सम्मान….

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बुधवार को सरकंडा के रघु विहार स्थित मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर, में बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का पारंपरिक रूप से शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में प्रेस क्लब के नर्वनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं प्रेस क्लब की ओर से भी संस्था को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बी.के. शारदा बहन द्वारा गरिमामय ढंग से किया गया। अतिथियों का स्वागत बी.के. अंजली बहन एवं बी.के. अनुराधा बहन द्वारा किया तथा अतिथियों का संबोधन मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर के केयर टेकर बी.के. विकास भाई जी द्वारा किया गया। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा भगवान की आवाज़ के बाद यदि कोई प्रभावशाली आवाज़ होती है, तो वह मीडिया की आवाज़ है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जागरूकता का प्रकाश फैलाती है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा जी ने मेडिटेशन ट्रेनिंग सेंटर द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा संस्था के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

वहीं सचिव संदीप करिहार ने कहा कि आज के दौर में तेजी से वायरल हो रही खबरों की बाढ़ के बीच आध्यात्मिक मूल्यों और नैतिक विचारों का विशेष महत्व है। उन्होंने ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा निःस्वार्थ भाव से की जा रही आत्मिक शांति सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों की सराहना की। साथ ही भविष्य में बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों को माउंट आबू भ्रमण पर ले जाने का प्रस्ताव भी रखा।

सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही संस्था के सदस्य बी.के. चक्रधर भाई, बी.के. सुभाष भाई, बी.के. दिलावर भाई एवं अन्य भाई बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान और सकारात्मक संवाद के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button