
भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी बने अंकुश…..
बिलासपुर–संगठनात्मक स्तर पर भारतीय जनता पार्टी ने अलग अलग मोर्चे पर कार्यकर्ताओं को एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ उनको नवीन पद पर नियुक्त करते हुए अपने संगठन को और मजबूत बनाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को नए साल की सौगात के रूप में देखा जा रहा है।इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण क्षेत्र से मीडिया प्रभारी के रूप में अंकुश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।इनकी नियुक्ति के बाद से इनके क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बना हुआ है।वही नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अंकुश गुप्ता ने कहा कि पूरी लगन और निष्ठा से अपने पद और दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।इसके साथ साथ अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी के दिए गए दिशा निर्देशों का पूरा पालन करते हुए उसमें खरा उतारने का पूरा प्रयास करूंगा।को



