
नौ बोतल बीयर के साथ युवक को तारबाहर पुलिस ने दबोचा….
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर लगाम कसते हुए तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूटी से बीयर ले जा रहे एक युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 नग बीयर और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है।
यह कार्रवाई थाना तारबाहर क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय के सामने की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को रोका।
जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की और थैले से कुल 9 नग बीयर बरामद की गई। आरोपी की पहचान शेरसिंह मोहले (24 वर्ष), निवासी सतनाम नगर, थाना सकरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 53/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में तारबाहर थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य को सराहनीय बताया है।



