
बिलासपुर की सबसे बड़ी लूट कांड का पर्दाफाश,,,, राजकिशोर नगर लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार….
बिलासपुर-थाना सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में 17 फरवरी की रात हुई करोड़ों की लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से करीब 2 किलो से अधिक सोना, कच्चा सोना, फाइन गोल्ड और ₹3.50 लाख नगद लूटे गए थे। आरोपियों ने अंधे मोड़ पर कार को टक्कर मारकर पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया था।
उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी…..
बिलासपुर पुलिस की सूचना पर मिर्जापुर (उ.प्र.) के अहरौरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा। एक अन्य आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर, नगदी और घटना में इस्तेमाल किए गए फायर आर्म्स बरामद किए गए हैं।
पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग आईजी रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में की गई।
पुलिस अब गिरोह के अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है।



