सड़क हादसा…… जगन्नाथ मंदिर का दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के सात लोग से भरी कार गिरी खाई में……

एमसीबी– छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी में बड़ा बाजार से हल्दीबाड़ी जाने वाले मार्ग पर महिंद्रा जायलो कार खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।जानकारी के अनुसार, सभी लोग चिरमिरी के गोदरीपारा से चिरमिरी स्थित पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ा बाजार–हल्दीबाड़ी मार्ग पर यह दुर्घटना हो गई।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग महिला को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किए जाने की जानकारी है।

बदहाल सड़क व्यवस्था पर उठे सवाल….

इस दुर्घटना के बाद चिरमिरी के बड़ा बाजार से हल्दीबाड़ी मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़क की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है।हालांकि, कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।सवाल यह है कि चिरमिरी की सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएगा?

Related Articles

Back to top button